भवाली से नैनीताल पेट दर्द का ईलाज कराने पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती परिजनों के उड़े होश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची भवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा होने से परिजनों के पैरों तले जमीन खीसक गई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां चलती बस में लगी भीषण आग लगभग 15 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। चिकित्सकों ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि किशोरी लगभग एक महीने की गर्भवती है। रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का यह जिला थर्राया भूकंप के झटको से डरें सहमें लोग घरों से भागे बाहर।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद भवाली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा जाएगी। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *