उत्तराखंड का यह जिला थर्राया भूकंप के झटको से डरें सहमें लोग घरों से भागे बाहर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

 उत्तरकाशी/ मंगलवार रात उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का सूचना विभाग सवालों के घेरे में।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से लगभग 63 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में था।

यह भी पढ़ें 👉 डायट प्राचार्य ने किया गैरसैंण के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षिक अनुश्रवण।

भूकंप रात 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड (IST) पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। इसका केंद्र 31.15 अक्षांश और 77.99 देशांतर पर स्थित था और गहराई लगभग 5 किलोमीटर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें ऐनैनीताल, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार।

 अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *