नैनीताल/ जिले में बड़ा मामला सामने आया है पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ( भाजयुमो) के पूर्व जिला महामंत्री देव सिंह बागवाल को 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए बयान दर्ज किए हैं आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला 8 अक्टूबर का बताया जा रहा है जब एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी ।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
एसआई आशा बिष्ट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
लोगों में आक्रोश पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी नाराजगी इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।