द्वाराहाट विकास खंड में घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक कर दी निर्मम हत्या, दो महिलाएं भी घायल एक महिला का धारदार हथियार से काटा गला आईसीयू में भर्ती।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। द्वाराहाट विकास खंड के ऐना गांव में शुक्रवार रात एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बुआ और चचिया सास पर भी जानलेवा हमला किया गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी को लेकर बड़ा आक्रोश 4 दिन के अंदर बैठक नहीं की गई तो होगा बीकेटीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे ऐना गांव निवासी जानकी देवी अपने घर पर भोजन तैयार कर रही थीं। उनके साथ चचिया सास सावित्री देवी उर्फ सबुली देवी भी मौजूद थीं। इसी घर में सिमोली गांव निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह भी पिछले लगभग दस दिनों से रह रहा था। सागर मेरठ में पढ़ाई करता था और सेना में भर्ती की तैयारी के सिलसिले में अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

घर में घुसा हमलावर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काले कपड़े पहने हुए एक युवक अचानक घर में घुसा और सागर सिंह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें 👉खनन माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल का निलंबन नैनीताल हाईकोर्ट ने किया रद्द।

अचानक हुए हमले से सागर संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी और सावित्री देवी उसे बचाने के लिए दौड़ीं परन्तु हमलावर ने उन पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट आई जबकि सावित्री देवी का गला धारदार हथियार से गहरे तक कट गया। खून से लथपथ सागर सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया हमलावर फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा करने के बजाय गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की जान बचाने को प्राथमिकता दी और उन्हें तत्काल वाहन से नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉रूद्रप्रयाग जिले के काकड़ागाड़ स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम हो रही है ओवरराइटिंग, लोगों की बार-बार शिकायतों के वावजूद भी मुकदर्शक बना है आबकारी विभाग।

 छह टांके लगाए हैं जबकि सावित्री देवी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

हत्या की गुत्थी बरकरार पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावर काले कपड़े पहने हुए था परन्तु उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है ग्रामीण खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *