रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, पांच दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट कर नोटिस जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में चमोली जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपेश्वर, चमोली और पीपलकोटी बाजारों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉 एक बार विधायक बनते ही एक लाख से ज्यादा पेंशन, ओपीएस बहाली को आर्थिक बोझ मानने वाली सरकार विधायकों पर क्यों लुटा रही है आम जनता का पैसा।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट और भंडारण व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पांच दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, तीन दुकानों में कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉 यहां महिला अस्पताल में लगी भीषण आग 3 नवजात शिशुओं की हुई दर्दनाक मौत कई नवजात शिशु घायल

अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजारों में लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी प्रमुख बाजारों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर—‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे पहुंच रही जनता की शिकायत प्रशासन तक, आमजन को मिल रहा लाभ, कर रहे तारीफ

उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य त्यौहार के दौरान मिलावटी, खराब अथवा कालातीत खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।

One thought on “रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, पांच दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट कर नोटिस जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *