विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ में आकाशीय बिजली गिरने से दो श्रद्धालु घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ एवं ट्रेकिंग स्थल चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को सुरक्षित निकाला। पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को शुक्रवार अपराह्न लगभग 02:22 बजे सूचना मिली कि तुंगनाथ के ऊपरी क्षेत्र में बिजली गिरी है और कुछ लोग इसकी चपेट में आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 2 मासूम बच्चों के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल प्रभाव से तत्काल एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर घटनास्थल के लिए रवाना किया रेस्क्यू टीम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में वेदांत उम्र 19 वर्ष वर्ष पुत्र चंद्रप्रकाश, निवासी – आवास विकास, बिजनौर उत्तर प्रदेश और शैल उम्र 35 वर्ष पत्नी कुलदीप कुमार निवासी सरिता विहार दिल्ली घायल हुए है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से नीचे लाकर चिकित्सा केंद्र पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉 सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य : राज्य सूचना आयुक्त।

प्रशासन का कहना है कि दोनों को जल्द से जल्द बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

प्रशासन की अपील>>> सतर्क रहें यात्री

मौसम के बदलते मिजाज और पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर ऊचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *