सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य : राज्य सूचना आयुक्त।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य : राज्य सूचना आयुक्त। स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर उनकी समस्याओं का समाधान करें प्रथम अपीलीय अधिकारी:राज्य सूचना आयुक्त।

चमोली/ उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार, चमोली में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत बनाने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सूचना आयुक्त ने कहा कि आयोग का मूल उद्देश्य सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉 केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्य सांसद गढ़वाल।

उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सूचनाओं का समयबद्ध एवं सरल रूप से उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोक सूचना अधिकारियों से ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि यदि सूचना उपलब्ध होने के बावजूद समय पर सूचना प्रदान नहीं की जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना के प्रभावी प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, भारतीय जनता पार्टी के संगठन में चल रही है जबरदस्त खींचतान अब सोशल मिडिया तक भी पहुंची।

उन्होंने अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरटीआई से संबंधित प्रकरणों की प्रत्येक 15 दिन में नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं को जिम्मेदारीपूर्वक उपलब्ध कराया जाए, जिससे लंबित प्रकरणों को समाप्त किया जा सके और प्रथम अपील स्तर पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण हो सके।सूचना आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर रहा है तो संबंधित अपीलीय अधिकारी आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं।उन्होंने बैठक में वितरित की गई पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने की भी अपील की, ताकि सूचना के अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत अस्पताल में पुरानी मशीनों का शुभारंभ करके लूटी झूठी वाहवाही करन माहरा।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों द्वारा आरटीआई से संबंधित अपनी शंकाएं सूचना आयुक्त के समक्ष रखी गईं, जिनका उन्होंने क्रमवार समाधान किया।बैठक उपरांत जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से सूचना आयुक्त महोदय को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, पीडी आनन्द सिंह, जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *