देहरादून/ जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के पुल नंबर एक के समीप दो बच्चों सहित एक महिला ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने नहर में महिला को बच्चों के सहित कूदता देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला। एसडीआरएफ और पुलिस टीम संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रही है। घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है।
महिला कहां की थी इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। बच्चों को पुलिस ने आपाकालीन सेवा के माध्यम से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया है। एक बच्चा डेढ़ साल, जबकि दूसरा बच्चा लगभग छह माह का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मण्डीचौक विकासनगर की मूल निवासी है महिला की 28 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि 2020 में महिला की लव मैरिज हुई थी। महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है। अभी हाल ही में महिला का पति छुट्टी पर घर आया था। उसका पति आज घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस महिला के नहर में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।