मौसम अलर्ट, देश के 17 राज्यों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जानिए अपने राज्य के मौसम के बारे में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ समूचे देश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है और इस बार बदलाव सामान्य नहीं बल्कि काफी गंभीर माना जा रहा है।
आईएमडी ने 31 मार्च तक देश के लगभग 17 राज्यों में आंधी, तूफान, के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

पर्वतीय क्षेत्रों के लिए तेज
तूफान का येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड में बारिश-ओले और तेज तूफान का ट्रिपल अलर्ट
पहाड़ों में बारिश का दौर, मैदानी क्षेत्रों में ठंडक की एंट्री

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने बीजेपी में शामिल होने पर जताया खेद कहा जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

इस बदलते मौसम का असर खासतौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
कानपुर, लखनऊ, झांसी, अलीगढ़, मेरठ, सीतापुर, बिजनौर, शाहजहांपुर और बहराइच जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।

हवा की गति रहेगी 50-70 किमी/घंटा

संभावित असर ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरना, बिजली बाधित

 उत्तराखंड में बारिश और बिजली का खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और टिहरी जैसे जिलों में तेज बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के कपकोट स्थित एक होटल में मिला बारुद का जखीरा होटल मालिक गिरफ्तार।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है वहीं तेज हवाएं (60 किमी/घंटा तक) जोखिम बढ़ा सकती हैं।

बिहार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, पूर्णिया, अररिया और समस्तीपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। नदी किनारे और खुले क्षेत्रों में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पंजाब और हरियाणा में भी असर

पंजाब व हरियाणा के कई शहरों में तेज हवाओं और बारिश का असर रहेगा।

 पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट

हरियाणा गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत यहां बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका जताई गई है।

हिमाचल में आंधी के साथ भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा और चंबा में तेज आंधी, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में गैस किल्लत के बीच सामने आया कालाबाजारी का मामला, डिलिवरी मैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर।

यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अन्य राज्यों में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश और विदर्भ 30 मार्च-2 अप्रैल तक आंधी और बिजली

छत्तीसगढ़ अगले 5-6 दिन हल्की बारिश

राजस्थान मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश जम्मू-कश्मीर बारिश और बर्फबारी की संभावना

क्यों खतरनाक है ये मौसम

80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं

बिजली गिरने का खतरा

पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका

ट्रैफिक और यात्रा में बाधा

जरूरी सावधानियां

आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें

यह भी पढ़ें 👉 वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के कार्यालय में तैनात भ्रष्ट फॉरेस्टर को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार 500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी नंबर सेव रखें

खुले मैदान और खेतों में जाने से बचें

मौसम अपडेट लगातार चेक करते रहें

देशभर में मौसम का यह अचानक बदलाव आम लोगों के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में आईएमडी की चेतावनियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *