एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए तरस रहे हैं उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल धाकड़ धामी के ही विधायक दिखा रहे हैं धामी को आईना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गैरसैंण

गैरसैंण/ अल्ट्रासाउंड-एक्स-रे के लिए तरसे सरकारी अस्पताल अपनी ही सरकार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में आईना दिखा रहे हैं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा। सरकार भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही हो परन्तु जमीनी हकीकत यह है कि आज भी देवभूमि के अधिकांश सरकारी अस्पताल मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की हालिया मांग ने खुद सरकार के दावों ने सवाल खड़े कर दिए हैं विधायक कैड़ा ने कहा कि उनके लगातार प्रयासों के बाद ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल विकास खंड के अस्पतालों में जल्द ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति को वनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का बना माहौल।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मुद्दे को वे विधानसभा में उठाते रहे हैं और अब जाकर इस दिशा में ठोस पहल हुई है।कैड़ा ने कहा कि अब तक इन विकास खंडों के अस्पतालों में ऐसी जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी जांच के लिए हल्द्वानी या नैनीताल तक लंबा सफर तय करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिया है कि राज्य के हर विकास खंड के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें लगाई जाएंगी और उन्हें संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी की सरकार में वन माफियाओं के हौसले है बुलंद वन विभाग के अधिकारियों से छीन ले गए पकड़ा हुआ लोडर साथ में दे गए जान से मारने की धमकी।

विधायक ने कहा कि यह वर्षों से चली आ रही समस्या है जिसके समाधान की दिशा में अब कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि बड़ा सवाल यही है कि जब सत्ता पक्ष के विधायक को ही अपने क्षेत्र के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के लिए बार-बार आवाज उठानी पड़े तो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के सरकारी दावे आखिर कितने मजबूत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित न रह जाए और जल्द ही अस्पतालों में मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टर भी तैनात किए जाएं ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *