जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जनपद के गौचर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भट्टनगर एवं साकेत नगर में जल निकासी व्यवस्था एवं वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या को सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सरियों से भरे खड़े ट्रक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर एक महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 7 लोग घायल।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर क्षेत्र में समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बरसात में होने वाले जलभराव से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया बलात्कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित वाटर ड्रेनेज योजना को शासनादेश प्राप्त होने के उपरांत शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने हेतु रेलवे विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देशित किया,जिससे वर्षा के जल की निकासी आसानी से हो सके और स्थानीय लोगों को अनावश्यक जल भराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉 यमनोत्री धाम की यात्रा शुरू होते ही पहले ही दिन दो श्रधालुओं की हुई मौत डाक्टरों ने फुल बॉडी चैकअप करवाकर यात्रा पर आने की थी सलाह।

अधिशासी अभियंता, नगर पालिका गौचर ने अवगत कराया कि जल निकासी व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है, जिसे प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही शासनादेश के अनुरूप कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।इस अवसर पर एसडीएम सोहन सिंह रांगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *