मोहान वन क्षेत्र के गोदी में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, वन विभाग ने लगाया पिंजरा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

रानीखेत/ अल्मोड़ा से खबर सामने आई है यहा अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग में बीते कुछ समय से गुलदार की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही थी तथा गोदी अनुभाग के पनुआद्योखन क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉 : चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ।

वहीं कल ग्राम खोलियो क्यारी पोस्ट टोटम निवासी बचुली देवी पत्नी कुशल सिंह की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया गया अभियान के दौरान महिला का क्षत-विक्षत शव दाना पानी होटल के नजदीक में बरामद हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को विभागीय प्रावधानों के अंतर्गत 6 लाख रुपये की अग्रिम सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉 : जैती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया जो किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थे जिसके चलते सड़क के दोनों ओर किलोमीटरों लंबा जाम लग गया देर रात एक बजे दोनों ओर से बमुश्किल आवाजाही सुचारू हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *