भीमताल/ महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले दोनों आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया महिलाओं एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसपी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
दिनांक 20.11.2025 को थाना भीमताल में वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 19.11.2025 की रात में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अपहरण करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में सुसंगत धाराओं में बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
त्वरित कार्यवाही
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी-पतारसी कर।