फिर गरमाया उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला राहुल गांधी ने खड़े किए वीआईपी को लेकर सवाल अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

नई दिल्ली/ उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान से मामला एक बार फिर सियासी चर्चा में आ गया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने दो दिन पहले अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की और परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में भीषण हादसा टीएचडीसी टनल में फंसे 7 लोगों की हुई मौत 19 को निकाला गया बाहर 3 लोग अभी भी लापता।

उन्होंने मामले में कथित वीआईपी की भूमिका और उसे लेकर सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि 19 वर्षीय अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी और एक कथित वीआईपी मेहमान की मांग का विरोध करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने पोस्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए हिंसा और डूबने के साक्ष्य का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जांच से पहले रिजॉर्ट में अंकिता का कमरा ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई क्यों की गई।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ की वादियों में 11 अगस्त से शुरू होगी वेब सीरीज ‘वेलकम टू पहाड़, भूतों का चक्कर’ की शूटिंग।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब तक कथित वीआईपी को संरक्षण दे रही है और इसके पीछे राजनीतिक संबंधों का दावा किया। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर भी तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देते हैं। राहुल गांधी ने अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता और न्याय सुनिश्चित किए बिना देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर वीआईपी से जुड़े आरोप लंबे वक्त से राजनीतिक और सार्वजनिक बहस का विषय रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *