चमोली, रेलवे लाईन के 400 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य रोक का नियम नहीं, सांसद अनिल बलूनी हवाई पट्टी अंडर पास पर भी सहमति व्यक्त की।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ नगर क्षेत्र गौचर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को एक ज्ञापन दिया। सांसद द्वारा जन समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

जिस पर माननीय सांसद जी ने रेल विकास निगम लिमिटेड से वार्ता कर स्पष्ट किया कि रेलवे प्रोजेक्ट के आसपास 400 मीटर का कोई भी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध का कोई नियम नहीं है यदि किसी विशेष परिस्थिति में ऐसा कोई नियम है भी तो उसका जल्द निवारण या उसकी दूरी कम की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया भाजपा पर जबरदस्त वार कहा उज्यांडू बल्दों को भी है प्रायश्चित का हक।

और साथ ही नैनी सैनी हवाई पट्टी की तर्ज पर गौचर हवाई पट्टी पर अंडर पास निर्माण पर माननीय सांसद
जी ने सहमति व्यक्त की जिससे निकट भविष्य में गौचर की स्थानीय जनता एवं काश्तकारों को आने जाने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देर रात दो कारों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2 लोगों की हालत नाज़ुक।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष भाजपा गौचर शैलेन्द्र नेगी , नगर पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट , पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट , भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश शैली, राजेश खत्री, महामंत्री ईश्वर नेगी , रंजन नेगी , कमलानंद बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *