चमोली, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली में आपदा और बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई रोक, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को आपदा प्रबंधन संसाधनों की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश।

चमोली/ जनपद में आपदा और बारिश की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा भी कर प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पैदल मार्ग, विद्युत और पेयजल की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के आदेश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया भाजपा पर जबरदस्त वार कहा उज्यांडू बल्दों को भी है प्रायश्चित का हक।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जनपद में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही जनपद में भूस्खलन और अन्य प्रकार की समस्याओं का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जनपद में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 15 सितम्बर 2025 तक अपरिहार्य कारणों को छोड़कर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी आवश्यक कारण और बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी मुख्यालय न छोड। साथ ही उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को आपदा के दृष्टिगत दी गई तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के भी कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी अथवा कर्मचारी तैनाती स्थल पर मौजूद न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देर रात दो कारों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2 लोगों की हालत नाज़ुक।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पोकलैंड, जेसीबी और वुड कटिंग मशीन सहित सभी आपादा राहत व बचाव कार्यों के से संबंधित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को खाना बनाने और वाहन चलाने में दक्ष पीआरडी जवानों को चिंहित करने के निर्देश दिए। ताकि आपदा की स्थित में राहत कार्यों में जवानों का उपयोग किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के भ्रष्टाचारी विभाग वन विभाग के भ्रष्टाचारी आईएफएस अधिकारियों के शासन ने किए तबादले हालांकि इस लिस्ट में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठावान के मिसाल सर्वेश दुबे और नैनीताल डीएफओ चंद्र शेखर जोशी जैसे अधिकारी भी है।

जिलाधिकारी ने तहसील एवं विकास खंड स्तर पर राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिम्मेदारी के निवर्हन में कोताही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत केंद्र कुलसारी व चेपड़ों में भोजन की व्यवस्था को चाक-चौबंध रखने और रसोई गैस के घर-घर वितरण की व्यस्था को सुचारु रखने भी निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *