उत्तराखंड में बेरोज़गारो को लगा बहुत बड़ा झटका, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्ति हुई स्थगित।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं को जबरदस्त झटका लगा है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां अवैध खनन में पकड़े गए डंपर की चौकीदारी कर रहे होमगार्ड को किडनैप कर डंपर को ले उड़े खनन माफिया।

ऐसे में अब युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह भर्ती अब सरकारी अस्पतालों के लिए चयनित युवाओं की नियुक्ति के बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉 भ्रष्टाचारी पूर्व डीएफओ किशन चंद की ईडी ने 31,88 करोड़ की सम्पत्ति की अटैच,

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश किए गए। जिसके बाद चिकित्सा चयन बोर्ड ने भी आवेदन प्रक्रिया को रोक दिया है।दरअसल स्वास्थ्य विभाग के लिए तीन महीने पहले 1400 के लगभग नर्सिंग अधिकारी चयनित हुए हैं। परन्तु अभी इनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब मेडिकल कॉलेजों के लिए भर्ती निकली तो इन पदों पर भी पहले से चयनित युवाओं के चयन का खतरा पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिले के इस विधालय के प्रधानाध्यापक पर लगे बच्चों के शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप, बच्चों ने बताई आपबीती।

 जिस पर बेरोजगार नर्सेज महासंघ ने इस भर्ती को कुछ समय के लिए रोकने की मांग की थी। उस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भर्ती रोकने के निर्देश दे दिए।बताया कि पहले स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी और उसके बाद मेडिकल कॉलेजों के लिए निकाले गए 1455 पदों की विज्ञप्ति जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *