निर्माणाधीन विष्णुगाड पीपलकोटी जल बिधुत परियोजना डेम साइट पर भूस्खलन होने से मजदूर हुए घायल। चमोली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/  जनपद के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे 8 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, पंचायत चुनाव के परिणाम आने के हुआ खूनी संघर्ष, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पर धारदार हथियारों से हुआ जानलेवा हमला।

घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भारी बारिश के चलते हुआ जबरदस्त भूस्खलन एसडीएम व उनके पुत्र की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत पत्नी सहित 3 गम्भीर घायल।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में 8 लोगों के घायल हुए हैं। 4 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून सहित उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि 1 गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *