चम्पावत >> जिले में खाली पड़े सरकारी भवन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा, चम्पावत:-

चम्पावत/ जिले में खाली पड़े सरकारी भवनों को उपयोग में लाए जाने हेतु जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी लगातार प्रयासरत हैं, इन खाली पड़े भवनों के सही उपयोग हेतु इन भवनों की जीआईएस मैपिंग भी की जा रही है साथ ही पोर्टल में भवन खाली होने की जानकारी भी अपलोड की जा रही है,ताकि जिस भी सरकारी विभाग को भवन की आवश्यकता है या जो विभाग किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं, उन विभागों को ये खाली भवन उपलब्ध कराए जा सकें। इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा लगातार समीक्षा भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 : नैनीताल >> जिलाधिकारी ने जनपद में में निर्माणाधीन सड़कों की मांगी प्रगति रिपोर्ट।

जिलाधिकारी ने जिले में इन खाली पड़े भवनों को उन विभागों को जिन्हें भवन की आवश्यकता है, हस्तांतरित किए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विद्यालय भवन खाली हो रहे हैं, उन गांवों में अगर पंचायत भवन नहीं है या जीर्ण शीर्ण हो गए हैं, पंचायत घर को ऐसे खाली पड़े विद्यालय भवनों में खोला जाय।

यह भी पढ़ें 👉 : चित्रकला में कविता बोहरा एवं वाद विवाद में दीया फर्त्याल रही सब पर भारी।

इसी के क्रम में जिला मुख्यालय के विकास खण्ड रोड स्थित भेषज विभाग का भवन जो पूर्व से निर्मित था,और लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *