देहरादून/ नवंबर का महीना आधा गुजरने वाला है उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है हिमालय की गोद में बसे भगवान विष्णु के पवित्र धाम बदरीनाथ में ठंड का प्रकोप अब अपने चरम पर पहुंच गया है। लगातार गिरते तापमान के चलते धाम में बहने वाली ऋषिगंगा का पानी पूरी तरह से जम गया हैं। रात के तापमान ने माइनस 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया है जबकि दिन में गुनगुनी धूप से श्रधालुओं को ठंड से राहत मिली रही है।
यह असाधारण सर्दी नवंबर महीने में समय से पहले आ गई है जो यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। बावजूद कड़ाके की सर्दी के बाबजूद भक्तों का बद्रीनाथ धाम आने का दौर लगातार जारी है प्रशासन ने बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को एडवाइजरी जारी की है कि पर्याप्त गर्म कपड़े, दवाइयां और सुरक्षा उपकरण साथ लाएं। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को बंद किए जाएंगे। उप-जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा यात्रियों की सुविधा के लिए धाम में अलग-अलग जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
राज्य के सभी जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज यानी 14 नवम्बर को कोहरा छाया रहेगा। तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 14 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त उथला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।