चम्पावत, दो दिन से लापता ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव मिला जंगल में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ जिले के लोहाघाट विकासखण्ड के धूरा तोक क्षेत्र में मंगलवार से लापता चल रहे मंगोली गाव के भुवन राम उम्र 45 वर्ष का शव बुधवार सुबह पास के जंगल में मिला। स्थानीय लोगों और वन विभाग की तफ्तीश में यह आशंका जताई जा रही है कि उन पर गुलदार ने हमला किया है शव के बड़े हिस्से को जानवर द्वारा नोचा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री के दावे की पोल खोलती ख़बर मुख्यमंत्री का दावा 98% सड़के हो गई है गड्ढा मुक्त हो गई बल।

पड़ोसी व परिजनों के मुताबिक भुवन राम मंगलवार शाम घर से बाहर गए थे लेकिन रात तक लौटे नहीं। परिजनों की ओर से खोजबीन के बाद बुधवार सुबह जंगल में खून के निशान और बिखरे कपड़ों के मिलने के बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडेय की अगुवाई में टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन संचालित किया और लगभग ढाई घंटे की खोज के बाद मंगोली के समीप वन क्षेत्र से मृतक का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ में खाना ढूंढने स्कूल में घूसा भालू दहशत में अध्यापक और छात्र।

वन क्षेत्राधिकारी पांडेय ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर यह माना जा रहा है कि भुवन राम की मौत गुलदार के हमले में हुई है और शव का बड़ा भाग जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। लोहाघाट पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में कैमरा-ट्रैप लगाकर गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल से बहला फुसलाकर कर युवती को भगाने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफतार।

उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाए और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना वन विभाग या स्थानीय पुलिस को दें। वन विभाग ने बताया कि नियमों के अनुसार मृतक परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। घटना के बाद आसपास के गावों में भय का माहौल है और प्रशासन तथा वन टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *