जखोली/ उत्तराखंड में धाकड़ धामी के निर्देश के बाद सड़कें गड्डा-मुक्त अभियान के तहत युद्धस्तर पर काम चल रहा है और सरकार का दावा है कि मुख्य मार्गों पर 98% गड्डे भर दिए जा चुके है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 31 अक्टूबर की समय सीमा तय की थी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति अभी भी खराब है और विरोधी पक्ष इसे सरकारी दावों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं।
सरकार गड्डा मुक्त सड़कों के लिए धन भी आवंटित कर रही है परन्तु कई जगहों पर अभी भी सड़कों पर गड्ढे मौजूद हैं जिससे यात्रा करना मुश्किल हो रहा है और सड़कें हादसों को आमंत्रण दे रही है। रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत जखोली विकासखंड में घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बीच सड़क में गड्डा सरकार और उनके नुमाइंदों को दिखाई दे रहा है।
राजकीय महाविद्यालय के नजदीक बीच सड़क पर गड्डा लोक निर्माण विभाग को नहीं दिखाई दे रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखोली अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सकलानी ने भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को झूठे विकास के दावे को सरकार बंद करें। अन्यथा स्थानीय जनता को आंदोलनरत होना पड़ेगा।