उत्तराखंड का फौजी बना हनी ट्रैप का शिकार, लुटाए 20 लाख रुपए और दो प्लाट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ भारतीय थल सेना में कार्यरत लांस नायक का हनी ट्रैप में शिकार होने का मामला सामने आया है लांस नायक की Shaadi.Com के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई और इसके बाद वॉट्सऐप नंबर आदान-प्रदान होने पर वीडियो कॉल पर बातें होने लगी इसी बीच आरोपियों ने जवान की न्यूड फोटो क्लिक कर ली जवान ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जवान उत्तराखंड देहरादून का रहने वाला है और उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात है। पीड़ित जवान द्वारा मेरठ पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वो शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए एक युवती से मिला था।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग >> श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में बीमार, घायल, कमजोर व बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो : जिलाधिकारी।
युवती ने कहा कि वो भी देहरादून की रहने वाली है। धीरे-धीरे दोनों फोन पर बात करने लगे दोनों के बीच वीडियो कॉल होने लगे बाद में युवती न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लूटने लगी युवती ने फौजी से 20 लाख की नगदी तो हड़प ही डाली पर वह यहीं नहीं रुकी फौजी ने देहरादून में स्थित दो प्लॉट भी युवती के नाम कर दिए।इज्जत बचाने की खातिर फौजी बार-बार युवती के चंगुल में फंसता गया और जान बचाने को उससे शादी भी कर ली लेकिन युवती अब भी पीड़ित फौजी का लगातार शोषण कर रही है। उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और बदनाम करने की धमकी दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर उपचुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने नामांकन करते ही कहा, जड़ से खत्म करेंगे भ्रष्टाचार को।

मेरठ एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं फौजी के मुताबिक धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और बात दोस्ती तक पहुंच गई दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात भी करने लगे. दोनों वीडियो कॉल पर भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने लगे वीडियो कॉल पर उसकी कुछ न्यूड फोटो खींची गई आरोप है कि तभी से युवती फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ के इस गांव में एक साथ 3 गुलदारों की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत, गांव में पहुंची वनविभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक।

फौजी का कहना है कि अब उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी जा रही है पीड़ित फौजी का कहना है कि उसने अपनी जिंदगी की कमाई गवा दी है ऐसे में अब युवती के खिलाफ कार्रवाई कर उसे छुटकारा दिलाए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *