देहरादून/ आज के लिए मौसम विभाग द्वारा आंधी का पूर्वानुमान लगाया गया है जबकि मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान भी जारी करते हुए सुबह 6:00 से 9:00 तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने का अंदेशा जताया है मौसम विभाग ने उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कही कही बहुत हल्की से हल्की बरसात होने की संभावना और गरज के साथ बारिश होने की बात कही है।
साथ ही मौसम विभाग में सबसे अधिक हरसिल में 49.जानकी चट्टी में 48.5 मुखी पांडुकेश्वर में 34 नैनी बाग में 32 ओली में 35.5 उत्तरकाशी में 28.5 चंबा में 27 चकराता में 26 सोन प्रयाग में 25.5 राजगढ़ी में 25.5 प्रताप नगर में 25 बड़कोट धनोल्टी में 26.5 न्यू टिहरी में 23 डूडा में 25.5 पूरोल में 22 उखीमठ में 20.5 रानीचोरी में 20 जखोली में 19.5 कालसी में 18 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
मंगलवार की रात से अचानक बदले मौसम के साथ बुधवार को दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और शाम को बारिश के बाद देहरादून में उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। मंगलवार की रात और बुधवार की शाम आंधी और बारिश के बाद पारा कुछ डिग्री नीचे आया जिससे लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को उत्तराखंड के जिलों में अलग-अलग जगहों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली / ओलें/ तूफान के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी के साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
देहरादून में, गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ तेज हवा ( 30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।