पौड़ी पौड़ी ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर की ताबड़तोड़ कारवाही, वसूला एक लाख 41 हजार का जुर्माना।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ पौड़ी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो से वसूला 1 लाख 41 हजार से अधिक का जुर्माना। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तेज रफ्तार / ओवर स्पीड / नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो रही लगातार कार्यवाही।

यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में किया क्राइम मीटिंग का आयोजन, अधीनस्थ प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश।

पर्वतीय जनपद पौड़ी में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है जिसके क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षक द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत बड़े स्तर पर कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, आदतन अपराधी अब हो जाए सावधान,  पुलिस ने चलाया है “ऑपरेशन क्रेक डाउन” अभियान।

जिसके के क्रम में दिनाँक 18.04.2023 को समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए (ओवर स्पीड के – 60, बिना सीट बेल्ट के- 13, बिना हेल्मेट पहने-149, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 12, शराब पीकर वाहन चलाने पर – 36) इस प्रकार कुल 270 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों से ₹1,41,000/- रूपये जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया। साथ ही 34 वाहन चालकों के चालान न्यायालय में प्रेषित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, 5 घण्टे के भीतर चोरी का खुलासा, अल्मोड़ा के थाना देघाट ने 1 अभियुक्त को चोरी के आभूषणों के साथ किया गिरफ्तार।

उक्त कार्यवाही प्रत्येक दिवस जारी रहेगी। पौड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुये यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पौड़ी पुलिस का सहयोग करें और अपना अमूल्य जीवन बचायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *