उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होगी परिक्षाएं, दो लाख से अधिक छात्र छात्राएं होगी परिक्षा में शामिल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार हाईस्कूल के 112679 के साथ ही इंटरमीडिएट के 103442 परीक्षार्थी व
अलग-अलग जनपदों में बने 1261 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में मानव वन्य जीव हमलों में हुई बढ़ोतरी भालू के हमले से हुई सबसे ज्यादा मौतें अव वन विभाग को रेस्क्यू और सुरक्षा उपकरणों के लिए मिलें 11 करोड़ रुपए।

सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24 नए केंद्र शामिल हैं जबकि 156 केंद्र संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील हैं। हाईस्कूल में 29 और इंटरमीडिएट में 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों की ओर से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्रों पर जमा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोडा, अर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को एसओजी व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा, लगभग 13 लाख का 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद।

हाईस्कूल में 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा देंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा होगी। जबकि 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण, 24 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत 25 फरवरी को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के शर्मनाक बयान पर भड़कीं कांग्रेस रानीखेत में पुतला दहन कर बीजेपी को दी चेतावनी।

परीक्षाएं 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। अंतिम दिन हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत व व्यवसायिक ट्रेड की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *