न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
अल्मोडा/ अर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को एसओजी व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा, लगभग 13 लाख का 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद। देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
यह भी पढ़ें 👉 चमोली, सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 05/01/2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार HR38AB9680 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।