गंगोलीहाट, गनुरा गांव से मजदूरी क र लौट रहे मजदूर पर  दो गुलदार ने हमला किया।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि किशन पाठक गंगोलीहाट

गंगोलीहाट/  गनुरा गांव से मजदूरी क र लौट रहे मजदूर पर  दो गुलदार ने हमला किया।मजदूर पूरी ताकत के साथ जान बचाने के लिए दौड़ा संतुलन बिगड़ने पर वह पहाड़ी से 10 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया जिससे उसके सर में चोट आई। मजदूर के अनुसार गुलदार उसके पीछे कुछ दूरी तक दौड़े। मजदूर अकेले सीएससी गंगोलीहाट पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां नदी में डुबें दिल्ली के 4 पर्यटक, देवदूत बनकर आई एसडीआरएफ की टीम।

दार्जिलिंग से यहां पहुंचे मजदूर मान सिंह पुत्र दलीप सिंह 71 वर्ष कुंजनपुर में किराए के मकान में रहता है। रविवार को मजदूरी करने के लिए बेल पट्टी के गनुरा गांव पहुंचा। लौटते वक्त दो गुलदार उसके पीछे दौड़े। जान बचाने के लिए मजदूर पूरी ताकत के साथ दौड़ा और गिरकर घायल हो गया। सीएससी में उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 खानपुर विधायक व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी, विधायक ने कोतवाली में दी तहरीर।

डॉ रितु ने बताया कि वह खतरे से बाहर है उसके सर में चोट लगी है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि उक्त ब्यक्ति को गुलदार दिखाई देने पर पर डर के कारण दौड लगा दी जिस कारण वह गिर कर घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *