खानपुर विधायक व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी, विधायक ने कोतवाली में दी तहरीर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

रुड़की/ हमेशा चर्चाओं में रहने वाले उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार शर्मा व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विधायक ने लस्कर कोतवाली में तहरीर दी है जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत एक गम्भीर घायल।

विधायक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां कार ने रौंदा 2 स्कूटी सवार 4 लोगों को।

जिसका आरोप उन्होंने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है। साथ ही उमेश कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा बीते विधानसभा इलेक्शन के समय से ही काफी चर्चाओं में रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 शिक्षा के साथ बच्चों को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की भी दी जानी चाहिए शिक्षा-ज्योति, राजीव नवोदय विद्यालय का 19 वा वार्षिकोत्सव भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ संपन्न।

चुनाव के बीच हेलीकॉप्टर से उन्होंने प्रचार- प्रसार किया जिसको लेकर भी वो काफी चर्चाओं में बने रहे इस बीच उन पर काफी लोगों ने छींटाकशी की थी उमेश कुमार का पूर्व के एक विधायक के साथ है पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बार चल रहा है विधायक उमेश कुमार शर्मा को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से उनको धमकी दी गई है जिसके लेकर उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *