रुद्रप्रयाग/ छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद मलबे से मिले दो शव एक शव की हुई पहचान
29 अगस्त को बारिश के बाद पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानों के साथ ही कई मकान जमीदोंज हो गए थे। इस आपदा में कुछ लोग भी लापता थे। रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद दो शव बरामद हुए हैं। इसमें से एक शव की पहचान हो गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छेनागाड़ में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। इस बीच टीम को दो शव दिखाई दिए। जिसकी सूचना उन्होंने बीना वक्त गंवाए राहत टीम को दी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।
बरामद शवों में से एक की शिनाख्त कुलदीप सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र बीरबल सिंह निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।