चौखुटिया/ गेवाड़ घाटी चौखुटिया में खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर लोग पिछले दिनों से जल सत्याग्रह के साथ ही व्यापक आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आंदोलनकारियों का एक दल चौखुटिया से देहरादून के लिए पैदल रवाना हुआ है।
परन्तु आंदोलनकारियों का आक्रोश अभी भी बरकरार है और उन्होंने किसी भी तरह से आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक धरातल पर उचित कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। चौखुटिया से देहरादून के लिए निकली पद यात्रा में बीस लोग शामिल हैं। कल शुरू हुई पद यात्रा शाम होने तक गैरसैण पहुंच गयी थी।
गैरसैण में ही यात्रा का कल रात का पड़ाव रहा। इस बीच चौखुटिया में पूर्व में भेजे गए दो विशेषज्ञ चिकित्सक बिना वेतन अवकाश पर गए थे आज उनके स्थान पर भेजे गए दो नए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉक्टर पल्लवी शाह और डॉक्टर हेमलता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।