उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का तत्कालीन मौसम का पूर्वानुमान इन जनपदों में बारिश के साथ होगी बर्फबारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ही हिमपात की संभावना ब्यक्त की है

यह भी पढ़ें 👉 कुम्भकरण की नींद में सोए मुख्यमंत्री को जगाने चौखुटिया से देहरादून के लिए निकली आंदोलनकारियों की पद यात्रा।

मौसम विभाग ने 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथोरागढ़ जिले के ऊँचाई वाले क्षेत्रो में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और 3800 मीटर व् उससे अधिक ऊचाई वाले क्षेत्रो में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 मछली के साथ ही ट्राउट बीज का उत्पादन कर आर्थिकी मजबूत कर रहे चमोली के काश्तकार

जबकि शेष जिलो में कोई उल्लेखनीय मौसम परिवर्तन का अपडेट नहीं है। जबकि मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में पूरी तरह से मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है इस बीच उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात के चलते राज्य में अब नीति घाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर में प्रतिबंधित मांस को लेकर बवाल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और हिन्दू वादी संगठन के नेताओं पर केश दर्ज।

वहीं दूसरी ओर पंच केदार और केदारनाथ धाम में भी कपाट बंद होने के बाद से ठंड की अधिकता देखी जा रही है जबकि तराई और भाभरी क्षेत्र में भी मौसम के करवट लेने से ठंड बड़ी है जिससे लोगों ने सुबह शाम के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *