फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने  पिता संग पहुंची जागेश्वर धाम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज जागेश्वर धाम पहुंची। जहां उन्होंने सभी मंदिरों के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंदिर परिसर पहुंचीं। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी माता मीरा रौतेला, पिता मानवेन्दर सिंह रौतेता के साथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक पूजन कर जागेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग, जिले के छेनागाडं में आपदा के दो महिने बीतने के बाद मिले 2 शव एक की हुई पहचान।

उर्वशी का परिवार जागेश्वर धाम पहुंचा धाम के मुख्य पुरोहित पंडित हेमन्त भट्ट को आने से पूर्व अवगत करवा दिया था।
आज जागेश्वर धाम पहुंचकर ज्योतिर्लिंग जागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक पूजन किया।आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट एव पंडित सागर भट्ट, कमल सनवाल ने पूजन सम्पन्न किया। तत्पश्चात महामृत्युंजय, पुष्टि माता, केदारनाथ मंदिर के दर्शन पूजन किया। उनके जागेश्वर आने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में पर्यटकों, स्थानीय लोगों औऱ उनके फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों, पुजारियों व फैन्स ने उनके साथ फ़ोटो खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की रेफ़रल स्वास्थ्य व्यवस्था ने फिर ले ली एक और प्रसूता की जान।

करीब एक घंटा मंदिर परिसर में बिताने और पूजा-अर्चना करने के बाद उर्वशी रौतेला मंदिर से रवाना हो गई। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला छात्र जीवन के दौरान भी कई बार जागेश्वर धाम आकर पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। इससे पहले वह 2016 में जागेश्वर धाम आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *