गौचर, स्किल इंडिया के तहत छात्राओं ने दिखाया कौशल

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ पीएम श्री जीजीआईसी गौचर में शनिवार को स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की छात्राओं द्वारा एक आकर्षक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेकअप, मेहंदी और कम्युनिकेशन स्किल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉 फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने  पिता संग पहुंची जागेश्वर धाम।

कार्यक्रम की वोकेशनल ट्रेनर ज्योत्सना कनवासी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि “पढ़ाई के साथ कौशल विकास आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत प्रारंभ हुए वोकेशनल विषय छात्रों को आत्मनिर्भर और व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की छात्राओं की प्रतिभा को मंच पर बखूबी प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग, जिले के छेनागाडं में आपदा के दो महिने बीतने के बाद मिले 2 शव एक की हुई पहचान।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन ध्यानी ने ज्योत्सना कनवासी और छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रोजगार क्षमता को निखारती हैं।” उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को न केवल शिक्षित बल्कि कुशल और सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *