पिथौरागढ़/ जिले के नैनीसैनी हवाई अड्डे पर फिर से हवाई सेवा शुरू करने के लिए लगातार मांग की जा रही है। जिसके देखते हुए यहां से नियमित हवाई सेवा को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।
हवाई अड्डे पर ट्रायल लैंडिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चार दिसंबर को होगी ट्रायल लैंडिंग
नैनीसैनी हवाई अड्डे से फिर नियमित हवाई सेवा को शुरू करने को लेकर स्थानीय लोगों की मांग के बाद मुख्यमंत्री धामी ने जल्द ही इसे शुरू करने का आश्वासन दिया था।
जिसके बाद हवाई अड्डे पर ट्रायल लैंडिंग की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
2020 से बंद चल रही है हवाई सेवा
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे पर 20 मार्च 2020 को लैंडिग के दौरान एक प्लेन रनवे पर फिसल गया था। जिसके बाद से यहां हवाई अड्डे से विमान सेवा बंद चल रही है।
लगातार इसे फिर से शुरू करने की मांग के चलते इसे फिर से शुरू करने के लिए ट्रायल किया जा रहा है।
पिछले 30 वर्षों से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की हो रही मांग
पिथौरागढ़ के लोग बीते 30 वर्षों से नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। परन्तु 30 वर्षों बाद आज तक पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
कुछ वक्त पहले ही डीजीसीए ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को लाइसेंस जारी कर दिया था। अगर ट्रायल लैंडिंग के सफल होती है। तो ये उम्मीद की जा रही है कि अगर लैंडिंग सफल रही तो पिथौरागढ़ से नियमित उड़ान शुरू हो सकती है।