उत्तराखंड में चोरो के हौसले बुलंद, 10 मिनट में मशहूर ज्वैलरी शोरूम का सारा सामान समेट कर हुए फरार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उतराखंड की राजधानी के बीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश रफूचक्कर हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां उद्यान विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से 60 पेड़ों की परमिशन पर काटे जा रहे हैं 200 पेड़।

बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। लेकिन दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा पार करके बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, दर्शानी गांव में अब तक ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं होने पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह के अंदर सरकार को जवाब पेश करने के दिए निर्देश।

मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *