लालकुआं/ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी का आधा जला शव संदिग्धावस्था में उनके ही घर के उपरी मंजिल में बरामद होने से जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से पता चला है कि परिवार में संपत्ति विवाद के चलते लंबे वक्त से दुग्ध संघ के सेवानिवृत्त स्टोर प्रभारी अमरकांत त्रिपाठी उम्र 64 वर्ष डिप्रेशन में थे।
सेवानिवृत्त कर्मी का आधा जला शरीर उनके ही दो मंजिले मकान के स्टोर रूम से बरामद हुआ। पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मकान में जल रही आग पर काबू पाया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कालोनी जवाहर नगर (नगला) उधम सिंह नगर निवासी 64 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी
आंचल डेरी लालकुआं से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र शशिकांत त्रिपाठी और पुत्रवधू खुशबू को दे दी है।घटना के वक़्त अमरकांत त्रिपाठी घर पर अकेले थे। सुबह दो मंजिले मकान से उठ रहे धुवे को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।