जागरूक होती उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक बिशन सिंह चुफाल से 30 साल की उपलब्धियों पर मांगा जवाब जमकर सुनाई खरी-खोटी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता योगी कन्याल ने विधायक बिशन सिंह चुफाल को उनकी 30 साल की राजनीतिक उपलब्धियों पर सवाल उठाकर चर्चा का केंद्र बना दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में हुई इस तीखी नोकझोंक ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर में वैगनआर और बोलेरो की हुई भीषण भिड़ंत वैगनआर के उड़े परखच्चे।

 योगी कन्याल ने विधायक से तीखे अंदाज में सवाल किया जहां आपकी गाड़ी खड़ी रहती है वहां एक बड़ा गड्डा बना हुआ है। अगर आपको वो नहीं दिखाई दिया तो और क्या आपको नजर आएगा उन्होंने आगे कहा मैं 2017 से आपके साथ हूं। आपने इन सालों में क्या किया उस वक्त जो वादे किए थे आज भी वही वादे दोहराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21 यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा मची चीख-पुकार।

कन्याल के इस सवाल ने न केवल विधायक की उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति पर भी चर्चा को जन्म दे दिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच नेताओं की जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, धौलादेवी विकास खंड में अज्ञात बिमारी ने ली 7 लोगों की जान 50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस बीमारी का जिम्मेदार निकला जल संस्थान।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की खुली बहस से नेताओं पर जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने का दबाव बढ़ेगा। हालांकि इस मामले में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *