रामनगर में वैगनआर और बोलेरो की हुई भीषण भिड़ंत वैगनआर के उड़े परखच्चे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

रामनगर/ पीरूमदारा क्षेत्र में एक बोलेरो और वैगन आर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गये जबकि वैगन आर के परखच्चे उड़ गये। कल देर रात रामनगर के पीरूमदारा में एक भीषण हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21 यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा मची चीख-पुकार।

शक्ति मेडिकल स्टोर के स्वामी व उनका भाई वैगन आर कार संख्या यूके 04 जे 8559 से अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो संख्या यूके 19 बी 7746 ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, धौलादेवी विकास खंड में अज्ञात बिमारी ने ली 7 लोगों की जान 50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस बीमारी का जिम्मेदार निकला जल संस्थान।

जिसके चलते वैगन आर में सवार मेडिकल स्टोर स्वामी व उसका भाई गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को काशीपुर चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *