अल्मोड़ा रानीखेत नैनीताल सहित इन क्षेत्रों के लिए अगले 3 घंटों के लिए भारी बारिश का मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ 3 घंटों के लिए (रेड अलर्ट) अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर सहित इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी। राज्य मे हो रही बारिश के बीच एक बार मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 राजकीय पालीटेक्निक गौचर के निचले हिस्से में भारी भूस्खलन, शैक्षणिक भवन भी खतरे की जद में। निचले हिस्से में स्थित आवासीय भवनों को भी भारी खतरा। लोगों को प्रशासन ने किया अन्यत्र शिफ्ट।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 3 घंटों के लिए इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट किया गया है दिनांक 01/09/2025, 9:22 AM बजे से दिनांक 01.09.2025, 12:22 PM बजे तक

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

जनपद – अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर में अलग-अलग स्थानों पर यथा-हल्द्वानी , धामपुर, रानीखेत गंगोलीहाट, काशीपुर, रामनगर, लालकुआं, खटीमा तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा/तेज से बहुत तीव्र वर्षा के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है।
देहरादून/ 3 घंटों के लिए (रेड अलर्ट) अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर सहित इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *