उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच सडक पर गिरे बोल्डर आज सुबह सड़क पर बोल्डर की चपेट में एक वाहन आ गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफतार।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया था। आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था लेकिन मुनकटिया के समीप पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड भाजपा में बढ़ता जा रहा है आपसी घमासान, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दायित्वधारी मंत्री पर निशाना साधते हुए लगाएं गंभीर आरोप।

उन्होंने बताया कि वाहन में ।। लोग सवार होने बताए जा रहे हैं जिनमे दो की मौके पर ही मौत हो गई है। दो लोग गम्भीर घायल हैं व अन्य लोगों को हल्की छोटे आई हैं। ये सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *