उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी और बारिश से लुढ़का पारा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ उत्तराखंड हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश से ठंडक बढ़ गई है। भूस्खलन से जहां कश्मीर का सड़क मार्ग से देश-दुनिया का संपर्क कट गया वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू, आज भकुंट भैरव नाथ के कपाट होंगे शीतकाल के लिए बंद।

दुसरी ओर उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। कल दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से मौसम में ठंडक है। कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के चलते कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट
आई है। कश्मीर में शीतलहर चल रही है। हालांकि दोपहर बाद कई क्षेत्रों में मौसम खुल गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक 14 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 फरियादियों की गुहार पर कुमाऊं कमिश्नर का रुख सख्त, शिक्षिका को को वेतन न देने वाले स्कूल ने टेकें घुटने।

 हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच बर्फबारी और बारिश से सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटकों को रोक दिया हैं। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में छह डिग्री तक अधिकतम पारा लुढ़क गया। जिला मंडी की चौहारघाटी की बड़ागांव पंचायत में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पहुंचा

बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम बदलने से पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, किराए के घर में चला रहे थे सैक्स रैकेट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल आरोपियों को किया गिरफतार।

 ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल न होने तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। राजोरी, पुंछ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, कठुआ के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बनिहाल कस्बे में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप और पटनीटॉप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू में 49.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 19.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में भाजपा नेत्री ने भाजपा के नेता पर लगाया 15 लाख रुपए ठगने का आरोप।

 विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में भी बर्फ गिरी। गुरेज, सोनमर्ग, जोजिला पास, साधना पास, फरकियां टॉप, राजधान टॉप, जेड-गली, सिंथन पास और मर्गन टॉप में भी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुलगाम और बडगाम के कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बर्फ जमा होने के कारण गुरेज – बांदीपोरा और सिंथन टॉप मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्रीनगर में 26.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 8.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *