उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध सिद्ध पीठ के महंत को महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है। महंत पर लुधियाना की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, लगभग 2 साल बाद सिंगोली गांव फिर से गुलदार की वापसी पालतू मवेशी को किया घायल ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार।

इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो हो गई।श्यामपुर पुलिस के अनुसार लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन करके बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की।

यह भी पढ़ें 👉 यहां यात्री बस में लगी भीषण आग 60 यात्री थे सवार 5 की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की पंजाब पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के साथ आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महंत को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।

महंत की पहली पत्नी ने आवास पर काटा हंगामा।

चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पहली पत्नी भी कई लोगों को लेकर आवास पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां भ्रष्ट रिश्र्वत खोर चौकी इंचार्ज को एक लाख की घूस लेते विजिलेंस ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार।

पत्नी के साथ पहुंचे लोगों ने भी हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पहली पत्नी के अलावा उनकी दूसरी पत्नी भी है। पहली पत्नी का आरोप है कि उसका तलाक नहीं हुआ है। बावजूद इसके पति रोहित गिरी ने दूसरी पत्नी को रख लिया। अब एक और महिला के साथ छेड़खानी जैसे मामले में गिरफ्तारी भी हो गई है। मौके पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *