आबकारी विभाग ने ऋषिकेश में कार का पीछा करके महिला शराब तस्कर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ ड्राई एरिया ऋषिकेश में शराब तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता लगातार सामने आ रही है तू डाल-डाल और मैं पात-पात वाले अंदाज में आबकारी विभाग ने एक बार फिर तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक महिला और पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से देशी शराब की कुल 15 पेटी बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त हुंडई आई-20 कार UK07BD4238 को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल कमिश्नर ने की अचानक छापेमारी आपदा के वक्त भी कार्यालय से गायब मिले निदेशक चिकित्सा कमिश्नर ने दी चेतावनी।

 आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बीती देर रात एक कार का पीछा करते हुए उसे सात मोड़ पर पकड़ा गया। तलाशी में कार से तस्करी करके लाई गई देशी शराब की 09 पेटी बरामद की गई। शराब तस्करी के आरोप में कार चालक रोमित पुत्र राजेंद्र निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश को गिरफ्तार करके कार को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, गर्मपानी में मोटरसाइकिल सहित बहा वन दरोगा ओखलकांडा में घास काटने गई महिला बही दोनों की तलाश जारी।

रोमित की निशानदेही पर आबकारी टीम ने सपना पत्नी रामकुमार निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के घर पर छापा मार कर कुल 6 पेटी देशी शराब बरामद की। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, राकेश कुमार, आशीष चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *