हल्द्वानी/ पहाड़ो पर हो रही बरसात से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वही दुसरी ओर नदी नाले उफान पर है नाले के तेज बहाव में बहने की घटना सामने आई है मामला नैनीताल जिले के गरम पानी से सामने आया है जहां बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार वन दरोगा बह गया काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।
देर रात तक चले सर्च अभियान में लापता वन दरोगा का कोई सुराग नहीं मिला गुरुवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर के लिए जा रहा था। डोलकोट गधेरे को पार करते वक्त देवेंद्र बाइक सहित पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।
युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है वही दुसरी ओर ओखलकांडा के बसोटिया नदी के पास घास काटने गई महिला लापता हो गई है लापता महिला के चप्पल और दराती नदी किनारे मिले जिसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया बुधवार देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया बताया जा रहा की ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम सभा बड़ौन तोक के बसोटिया निवासी 50 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी।
जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की ग्रामीणों के अनुसार भारी बारिश के दौरान बसोटिया नदी में महिला की बहने की आशंका जताई है वहीं विधायक रामसिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली काफी खोज बीन करने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई वहीं एसडीएम धारी केएन गोस्वामी का कहना है कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की तहरीर दी गई है देर शाम तक चले सर्च अभियान में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी अभी मौजूद रहे।