भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला सैंपल जांच में हुई पुष्टि पशुपालन विभाग हुआ अलर्ट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। यहां एक छोटे मुर्गीबाड़े में अचानक मुर्गियों की मौत के बाद लिए गए सैंपल की जांच में एक मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि पांडेगांव स्थित मुर्गीबाड़े में लगभग 40 मुर्गियां मरी थीं।

यह भी पढ़ें 👉 आबकारी विभाग ने ऋषिकेश में कार का पीछा करके महिला शराब तस्कर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार।

सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मुर्गीबाड़े को सैनिटाइज कराया गया है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मुर्गीबाड़ों की निगरानी की जाएगी। अगले तीन महीने तक हर पंद्रह दिन में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी।

गौरतलब है कि पिछले महीने ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब स्थानीय स्तर पर पहला मामला मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल कमिश्नर ने की अचानक छापेमारी आपदा के वक्त भी कार्यालय से गायब मिले निदेशक चिकित्सा कमिश्नर ने दी चेतावनी।

पशुपालन विभाग ने अपील की है कि यदि कहीं भी मुर्गियों की असामान्य मौत होती है तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए। विभागीय टीमें और डॉक्टर लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *