दिल्ली एनसीआर की हवा बनी लोगों के लिए जानलेवा अति गंभीर हालत को देखते हुए GRAP का चौथा चरण लागू।

न्यूज 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर जानलेवा स्तर छू लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथा चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पूरा क्षेत्र मानो गैस चैंबर में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के गागरीगोल में पत्नी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने सुनवाई आजीवन कारावास की सजा साथ में लगाया अर्थदंड।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 455 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में AQI 443 नोएडा में 448 और ग्रेटर नोएडा में 472 तक पहुंच गया। ये सभी आंकड़े गंभीर श्रेणी में आते हैं और आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के साथ ही इन 6 शहरों का बदलेगा मौसम इन 16 शहरों के लिए घने कोहरे का अलर्ट।

लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए शनिवार सुबह पहले GRAP का तीसरा चरण लागू किया गया था परन्तु प्रदूषण में सुधार न होने और हालात के और खराब होने के चलते आयोग ने चौथे चरण को भी लागू करने का फैसला लिया। नियमों के मुताबिक जब AQI 450 के पार पहुंच जाता है तब GRAP का चौथा चरण प्रभावी किया जाता है।
चौथे चरण के तहत दिल्ली एनसीआर में कई सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दिल्ली में BS-IV श्रेणी के बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस रोक से छूट दी गई है। इसके अलावा BS-6 डीजल ट्रक, इलेक्ट्रिक, सीएनजी और एलएनजी से संचालित व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में भालू फंसा तारबाड़ में वन विभाग ने कड़ी मस्क़त करके किया रेस्क्यू लेकिन होश में आते ही भागा भालू।

प्रदूषण के एसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्य संबंधी जोखिम और बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *