उत्तराखंड में यहां हुई दो बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिंड़त कई लोग हुए घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ मंगलवार सुबह देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास को दो बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिंड़त हो गई। टक्कर के दौरान एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बसों के साथ एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की हुई मौत परिवार में मंचा कोहराम।

कार सवारों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बस में घायल हुए दो यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के नजदीक भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देखा कि देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस और चार धाम यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालुओं की बस आमने-सामने से टकराई हुई है।
इन बसों की चपेट में एक कार भी आई है राहगीरों ने बसों में और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर तत्काल एक्शन लिया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर अब उनके ही पुराने साथी हो गए है हमलावर हरीश रावत को इतिहास से लेकर उनकी उम्र तक दिलाई याद।

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कार सवार तीन घायलों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक देहरादून की ओर से आ रही बस ओवरटेक कर रही थी इस बीच वह सामने से आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकरा गई। जिसमें कार भी चपेट में आ गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *