पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की हुई मौत परिवार में मंचा कोहराम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है यहां युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर अब उनके ही पुराने साथी हो गए है हमलावर हरीश रावत को इतिहास से लेकर उनकी उम्र तक दिलाई याद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ जिले के धारचूला का है यहां खेत गांव निवासी तेज सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र मदन सिंह कीड़ा जड़ी निकालने और भेड़ बकरियां चराने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के लिए 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट चार धाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह।

 बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई साथ में मौजूद ग्रामीण वहां पर नेटवर्क नहीं होने से इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दे पाए इसके बाद ग्रामीण तेज सिंह के शव को लेकर मंगलवार को धारचूला पहुंचे धारचूला मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत होने का मामला आया है पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *