उत्तराखंड के लिए 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट चार धाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी 12 और 13 मई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और प्रतिकूल मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 आने वाले बूरे हालातों के लिए रहें तैयार प्रधानमन्त्री मोदी ने आम जनमानस से की 7 अपील।

मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने यात्रियों को सुझाव दिया है कि यदि संभव हो तो इन दो दिनों के दौरान यात्रा करने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के ट्रैकिंग रास्तों पर अब पर्वतीय क्षेत्रों में बनी छानिया बनेगी ईको-हट्स पर्यटन व वन विभाग ने बनाई योजना।

बारिश के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन होने और नदी-नालों के उफनाने का खतरा बढ़ जाता है जिससे यात्रा मार्ग बाधित हो सकते हैं। राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अगर आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री की या पर निकल रहे हैं तो मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *